यह कविता देवों के देव…महादेव इस हिंदी सीरियल में स्वयं भगवान शिव ने राजा जनक को सुनाई थी।
यह अप्रतिम कविता हर माता – पिता के लिए है, जिसमें भगवान शिव माता-पिता होने का महत्त्व समझाते है 🙏
सुख मिला…दुःख मिला ।
पर पिता होने का…
मान मिला
दो पुत्र हैं मेरे, एक पुत्री है मेरी,
उनके पिता होने का सम्मान मिला।
पुत्र को…जब सुनाई लोरी…
सुखद निद्रा का दान मिला…
जब संतान को, मैंने गले लगाया…
जिससे था वंचित, वो भान मिला।
पिता होने का सामान मिला।
पुत्री का जब कन्यादान किया,
उन अश्रुओं में समाधान मिला।
पिता होने का सम्मान मिला।
पूछता है राजन, मुझे क्या मिला?
माता पिता बनके हमें क्या मिला?
पुरुष था, मैं केवल,
तो प्रकृति के बल पे…
एक सहज जीवन को पित्रदान मिला।
मान मिला…
सम्मान मिला…
जीवन दान मिला।
हर हर महादेव 🙏